रूसी ब्वायफ्रेंड की दुल्हन बनीं ‘दृश्यम’ गर्ल

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ की लीड एक्ट्रेस श्रिया सरन 35 की उम्र में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लांग टाइम ब्वायफ्रेंड और रूसी टेनिस प्लेयर एंड्रे कोसचीव के साथ राजस्थान में गुपचुप शादी रचाई। दोनों ने करीबियों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ दो बालीवुड सितारे पहुंचे थे। 12 मार्च को हुई इस शादी में मनोज वायपेयी और शबाना आजमी शामिल हुए। श्रिया की शादी भारतीय परंपराओं के मुताबिक हुई। मंडप में श्रिया लाल जोड़े तो एंड्रे ब्लू सूट में दिखे। एक्ट्रेस के फैन क्लब ने शादी की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App