वजन 450 किलो करने की ख्वाहिश

By: Mar 21st, 2018 12:05 am

आज के समय में हर लड़की अपनी फिगर को लेकर फिक्रमंद रहती है, पर अमरीका की रहने वाली मोनिका रिले इसके बिलकुल उलट है। दरअसल वह दुनिया की सबसे मोटी औरत बनना चाहती हैं। इस काम में मोनिका के ब्वायफ्रेंड भी उसकी मदद कर रहे हैं। वह कहती हैं कि मैं इतनी मोटी हो जाना चाहती हूं कि हिल भी न संकू। मोनिका का वजन अभी 300 किलो है और वह अपना वजन 450 किलो तक  बढ़ाना चाहती हैं। मोनिका दुनिया में सबसे मोटी महिला का खिताब पाना चाहती हैं, जिसके लिए वह हर वह काम कर रही हैं, जिससे उनका वजन बढ़े और बढ़ता ही चला जाए। वह एक दिन में 8000 कैलरी लेती हैं और हर दिन वह कम से कम छह बिस्किट, बड़ी बाउल में सेरेल, दो वेट गेन शेक, चार मैकचिकन सैंडविच, चार डबल चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, 30 चिकन नगेट्स, चीज, टेको बेल ट्रीट्स और गैलन ऑफ आइसक्रीम खाती हैं। वह जिस रफ्तार से अपना वजन बढ़ा रही हैं, यह तय है कि कुछ समय बाद वह चल-फिर भी नहीं सकेंगी। उनके ब्वायफ्रेंड सिड रिले उन्हें हाई कैलरी का खाना खिलाते हैं। मोनिका का एक यू-ट्यूब चैनल है। उन्हें बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं, जिससे उनकी कमाई भी होती है। इस रकम से वह खुद को और मोटा करने की चीजें जुटाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App