वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा के निधन से सोलन गमगीन

By: Mar 20th, 2018 12:09 am

 

सोलन-नालागढ़ — ‘दिव्य हिमाचल’ के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुनील शर्मा के आकस्मिक निधन पर सोलन जिला मीडिया कर्मी शोकागुल हैं। सोमवार को सोलन ब्यूरो कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों ने सुनील शर्मा के आकस्मिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रेस कल्ब सोलन, जिला पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने सुनील शर्मा की मृत्यु पर शोक जताया है। वहीं नालागढ़ में  प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दिव्य हिमाचल के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुनील शर्मा के आक्समिक निधन पर नालागढ़ में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, पूर्व चेयरमैन हरदीप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा, दून पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीव बस्सी, प्रेस क्लब बद्दी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मौदगिल, पत्रकार विपिन शर्मा, आरूणि पाठक, संतोष कुमार, नालागढ़ प्रैस कल्ब के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, जगत बैंस, रणेश राणा, ऋषि ठाकुर, आदित्य चडढा, पोलाराम चौधरी, योगराज भाटिया, ओम शर्मा, जसविंदर ठाकुर, मुकेश कुमार, विजय चंदेल, बलवीर ठाकुर, हेमंत शर्मा, रूप कुमार शर्मा, गुरजीत सिंह, सतविंदर सिंह, शेर सिंह, नंद लाल आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App