वर्कर्ज का निष्कासन कांग्रेस संविधान के विरुद्ध

By: Mar 18th, 2018 12:05 am

 भराड़ी —हमीरपुर लोकसभा महासचिव एवं जिला पार्षद सुभाष ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कार्यकर्ताओं का निष्कासन कांग्रेस संविधान के विरुद्ध है।  विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के कहने पर कांग्रेस के कई कर्मठ व पुराने कार्यकर्ताओं को निष्कासन का इनाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिया है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि जो निष्कासन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया है वह कांग्रेस संविधान के खिलाफ  है, जिन-जिन विधानसभाओं में अगर प्रत्याशियों को लगता है कि काम किया गया है वो उसके पुख्ता सबूत देकर अपनी बात रखें, क्योंकि कोई भी संगठन या पार्टी किसी की पारिवारिक विरासत नहीं होती। कांग्रेस सेवादल के पूर्व संयोजक बलदेव ठाकुर व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा के बयान की पैरवी करते हुए सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू केवल वीरभद्र व कांग्रेस नेताओं की दूसरी पंक्ति के नेताओं का वर्चश्व समाप्त करने के लिए इस तरह के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, जो कि सरासर कांग्रेस संविधान के विरुद्ध है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह के इसी रवैये के कारण प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अतः उन्होंने जल्द अपने फैसले को तुरंत प्रभाव से नहीं बदला तो उनके खिलाफ  हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए जाएंगे । एक सोची-समझी योजना के तहत कुछ कांग्रेसी नेताओं के कारण राजा वीरभद्र की छवि व उनको कमजोर करने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस अध्यक्ष ने निष्कासन का तोहफा दिया जो सरासर एक गलत निर्णय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App