विदेशी मुद्रा भंडार 73 करोड़ डालर बढ़ा

By: Mar 19th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली — देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ मार्च को समाप्त सप्ताह में 72.89 करोड़ डालर बढ़कर 421.49 अरब डालर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले दो मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 16.78 करोड़ डालर बढ़कर 420.76 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक के यहां जारी आंकड़ों के अनुसार नौ मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 68.91 करोड़ डालर की वृद्धि के साथ 396.33 अरब डालर पर रही। स्वर्ण भंडार भी 2.65 करोड़ डालर की वृद्धि के साथ 21.55 अरब डालर पर पहुंच गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App