विदेशी मुद्रा भंडार 73 करोड़ डालर बढ़ा

By: Mar 17th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ मार्च को समाप्त सप्ताह में 72.89 करोड़ डालर बढ़कर 421.49 अरब डालर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले दो  मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 16.78 करोड़ डालर बढ़कर 420.76 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक के जारी आंकड़ों के अनुसार, नौ मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 68.91 करोड़ डालर की वृद्धि के साथ 396.33 अरब डालर पर रही। स्वर्ण भंडार भी 2.65 करोड़ डालर की वृद्धि के साथ 21.55 अरब डालर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 77 लाख डालर बढ़कर 2.07 अरब डालर पर और विशेष आहरण अधिकार 56 लाख डालर की वृद्धि के साथ 1.53 अरब डालर पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App