विपक्ष भी जरूरी है

By: Mar 19th, 2018 12:05 am

– कृष्ण चंद शर्मा, रिटायर्ड सूबेदार मेजर,गगल

सारा देश संसद ठप रहने से दुःखी है। संसद में सत्ता पक्ष सदैव विपक्ष को जलील करता है। जो मुद्दे विपक्ष उठाता है, उन मुद्दों पर सत्ता पक्ष टालमटोल करता है। मूर्तियां गिराने का क्रम भाजपा ने किया। सारे देश में हर जगह मूर्तियां गिराई गईं। केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी रही। क्यों? प्रधानमंत्री की खामोशी का क्या अर्थ है? देश में अराजकता फैलना शुभ संकेत नहीं है। ऐसे तो देश उखड़ जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App