साहो में कल से सजेगा बाल पर्व

By: Mar 24th, 2018 12:05 am

चंबा – चंबा री-डिस्कवर मंच स्वयंसेवी संस्था ईरा के साथ मिलकर साल घाटी साहो में बाल पर्व मनाने जा रहा है। इस दौरान साइंस और स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। 25 मार्च से शुरू हो रहे बाल पर्व के लिए पर्यावरण चेतना केंद्र साहो को चुना गया है। साहो में तीन दिन तक मनाए जाने वाले इस बाल पर्व में वैज्ञानिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। बाल पर्व में विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। बाल पर्व में आमंत्रित विशेषज्ञ बच्चों की विज्ञान से संबंधित हर तरह की जिज्ञासा शांत करने का प्रयास करेंगे। चेतना केंद्र में तीन दिन तक बाल पर्व मनाने के बाद अन्य जगह पर भी इसी तरह की गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्थान निर्धारित किए जाएगा, जहां पर सांस्कृतिक और खेल प्रतिभा पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फिलहाल तीन दिन का ही कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। चंबा री- डिस्कवर मंच के माध्यम से इस तरह का पर्व आयोजित करने का एक ही मकसद है कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर उन्हें सही मंच दिलाया जाए। बहरहाल, चंबा री-डिस्कवर मंच ने ईरा संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण चेतना केंद्र साहो में बाल पर्व आयोजित करने का निर्णय लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App