सेंसेक्स 410 अंक टूटा

By: Mar 24th, 2018 12:02 am

मुंबई— घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बिकवाली दबाव से 410  अंक टूटकर 32596 अंक पर आ गया। यह सेंसेक्स का पांच महीने का निचला स्तर है, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी इस साल पहली बार 10000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिससे व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इस घटनाक्रम के बीच वैश्विक बाजारों में जोरदार गिरावट आई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। वॉल स्ट्रीट,  एशियाई और यूरोपीय बाजारों में व्यापार युद्ध तेज होने की आशंका से गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1.24  प्रतिशत के नुकसान से 32596 अंक पर आ गया। इससे पहले पिछले साल 23 अक्तूबर को सेंसेक्स 32506.72 अंक पर बंद हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App