हर्षोल्लास के साथ मनाया जिला स्तरीय महिला दिवस

By: Mar 9th, 2018 12:05 am

रिकांगपिओ  – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला महिला कल्याण परिषद व नावार्ड द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने की। उन्होंने जिला के सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। आज किन्नौर की महिलाएं व बालाएं भी राजनीतिक क्षेत्र, शिक्षा, खेलकूद व प्रशासनिक सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पूर्व उपायुक्त किन्नौर ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखा कर महिला जागरूकता रैली को रवाना किया।  जिला स्तरीय महिला दिवस पर विभिन्न महिला मंडलों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने घरेलू हिंसा, नशा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर आधारित लघुनाटक और लोक नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इस समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष प्रीतेश्वरी नेगी, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, महिला परिषद अध्यक्ष कुमारी रत्न मंजरी नेगी, सीएमओ किन्नौर पद्म नेगी सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App