वालीबाल मैदान बनाएंगे फ्री कोचिंग भी दिलाएंगे

By: Mar 13th, 2018 12:04 am

बंगाणा – प्रदेश वालीबाल संघ की बैठक बंगाणा विश्राम गृह में ग्रामीण विकास पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष वालीबाल संघ वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें हिमाचल की वालीबाल टीम नेशनल खेलने पर विचार साझा किए। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने कहा कि क्रिकेट मैदान की तर्ज पर प्रदेश में वालीबाल मैदानों को तैयार करवाया जाएगा। प्रत्येक जिला में वालीबाल मैदान तैयार करवाकर जिला स्तर व पंचायत स्तर पर वालीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। श्री कंवर ने कहा कि हर पंचायत में युवाओं के लिए नेट अभ्यास और प्रदेश वालीबाल संघ फ्री कोचिंग भी देगा। वहीं, बच्चों के लिए वालीबाल संघ प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। राष्ट्रीय सहसचिव एवं प्रदेश वालीबाल संघ के सचिव जागीर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश में वालीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाएंगे जाएंगे। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए फ्री प्रशिक्षण शिविर लगाएं जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App