आरटीओ ने कसी स्कूल की बसें     

By: Apr 21st, 2018 12:05 am

धर्मशाला  —क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डा. मेजर विशाल शर्मा ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्कूली व अन्य वाहनों का निरीक्षण किया। नियमों को दरकिनार कर चलने वाले वाहनों के चालान कर उन्हें जुर्माना भी किया। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों सहित आपरेटरों को नियमों के बारे में गाइडलाइन जारी कर दी है। बावजूद उसके कई ट्रांसपोर्टर लापरवाही बरत रहे हैं,  जिसके चलते हादसों में वृद्धि हो रही है और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए परिवहन विभाग प्रयास कर रहा है। भविष्य में यह मुहिम और तेज की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाली स्कूल बसें बख्शी नहीं जाएंगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App