इंटेलिजेंस आफिसर बनेंगे अर्जुन

By: Apr 12th, 2018 12:08 am

अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज स्टारर फिल्म रेड की सफलता के बाद फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता एक और नई स्टोरी पर वर्क करने वाले हैं। माना जा रहा है कि फिल्म रेड की ही तरह उनकी यह कहानी भी रियल लाइफ से प्रेरित होगी। खबर है कि इस फिल्म में इस बार अजय देवगन नहीं बल्कि अर्जुन कपूर इंटेलिजेंस आफिसर के किरदार में नजर आएंगे। यह भी माना जा रहा है फिल्म का नाम मोस्ट वांटेड होगा। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म एक असली सीक्रेट मिशन पर आधारित है जो कि इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड टेरारिस्ट को पकड़ने के लिए 2012 से 2014 के बीच चलाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल और दिल्ली में भी होगी। माना जा रहा है कि इसकी शूटिंग इसी साल शुरू की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि कुछ हफ्तों पहले ही राजकुमार ने फिल्म में लीड रोल प्ले करने के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल किया है। दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ बातचीत भी हुई है। फिलहाल अर्जुन कपूर आदित्य चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में व्यस्त हैं पर अर्जुन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। राजकुमार ने अर्जुन से स्टार्ट टू फिनिश की डेट्स मांगी हैं क्योंकि वह बिना किसी रुकावट के ये शूटिंग पूरी करना चाहते थे। बता दें कि फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। जिसका निर्देशन दिवाकर बनर्जी कर रहे हैं और फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App