ऊना अस्पताल में फ्री पार्किंग 

By: Apr 17th, 2018 12:05 am

ऊना —लगातार खामियों के लिए सुर्खियां में चल रहे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आजकल आम जनता ने कुछ राहत महसूस की है। यह राहत न केवल क्षेत्रीय अस्पताल की कार्यप्रणाली के चलते मिली है। बल्कि आजकल क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले वाहन चालकों के लिए लगने वाली पर्ची (पार्किंग शुल्क) बंद हो गई है। वाहन पार्किंग के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले वाहन चालक को पर्ची कटवानी पड़ती थी। जबकि सैकड़ों लोगों को जीवनदान देने वाला यह अस्पताल स्वयं ही इस वाहन पार्किंग की नाममात्र राशि बटोर रहा था। अब यह पर्ची अस्पताल में बंद हो गई है, लेकिन कब तक आम जनता को इसका लाभ मिलेगा या तो अस्पताल प्रशासन के साथ ही प्रशासन पर निर्भर करेगा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आने वाले वाहन चालक को बतौर पार्किंग पर्ची कटवानी पड़ती थी। यहां तक कि कई बार तो इससे तीमारदार के साथ ही मरीज को भी समस्या झेलनी पड़ती थी। इस पर कई सामाजिक संस्थाएं भी आपत्ति जता चुकी हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की होने वाले कई बैठकों में भी यह मुद्दा उठ चुका है। उसके बावजूद भी आम जनता को इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। अभी तक वाहन चालक को बिना पर्ची के प्रवेश तब मिल रहा है कि संबधित ठेकेदार के टेंडर का समय खत्म हो चुका है।  31 मार्च तक ही ठेकेदार का टेंडर था। इसके चलते अभी तक क्षेत्रीय अस्पताल में वाहन चालक की पर्ची नहीं काटी जा रही है। कब तक लोगों को यह सुविधा मिलेगी यह तो अभी गर्भ में ही छिपा हुआ है। यदि अस्पताल प्रशासन और प्रशासन की ओर से साकारात्मक प्रयास किए जाएं तो आम जनता को इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि क्षेत्रीय अस्पताल में पार्किंग शुल्क के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया होगी या नहीं।  जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अस्पताल प्रशासन की ओर से इस पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, तब तक यहां आने वाले वाहन चालक सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App