एक-दो रेप हो जाएं तो बतंगड़ न बनाएं

By: Apr 23rd, 2018 12:07 am

केंद्रीय मंत्री गंगवार के विवादित बोल

नई दिल्ली – एक तरफ केंद्रीय कैबिनेट नाबालिग से रेप पर मौत की सजा को मंजूरी देते हुए अध्यादेश लाई है, तो वहीं मोदी सरकार के अपने ही मंत्री ने रेप पर विवादित बयान दे दिया है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि इतने बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हो जाएं तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। हालांकि बाद में गंगवार ने अपनी सफाई में कहा कि मीडिया ने मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया। दरअसल एक चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था कि ऐसी घटनाएं (रेप के मामले) दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, पर उन्हें रोका नहीं जा सकता है। सरकार सक्रिय है, सब जगह कार्रवाई कर रही है। इतने बड़े देश में एक-दो घटनाएं हो जाएं तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। रेप जैसे इस संवेदनशील मामले पर केंद्रीय मंत्री के बेतुके बयान से सरकार की फजीहत हो सकती है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App