कंबोज ने जानी अंबाला मंडी की समस्याएं

By: Apr 21st, 2018 12:02 am

अंबाला— खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने अंबाला शहर अनाज मंडी में खरीद कार्य का जायजा लेने के साथ-साथ आढ़तियों व किसानो की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर मंडी के आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा वेयरहाउस कोरपोरेशन की स्टोर कीपर नीलम पर भ्रष्टाचार और अनावश्यक परेशान करने के आरोप लगाए। राज्यमंत्री ने कहा कि शपथ पत्र के रूप में शिकायत मिलने पर कर्मचारी के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आढ़तियों ने मंडी से अनाज की लिफ्टिंग न होने की समस्या रखी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App