कराटे प्रतियोगिता में हमीरपुर को नौ गोल्ड

By: Apr 12th, 2018 12:28 am

 हमीरपुर —राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कराटे संघ जिला हमीरपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रदेश कराटे संघ द्वारा सब-जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा पैलेस बैजनाथ में किया गया। इसमें प्रदेश के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया। जिला हमीरपुर की टीम ने नौ स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक एवं आठ कांस्य पदक जीतकर हमीरपुर का नाम रोशन किया। जिला कराटे संघ हमीरपुर की टीम में हर्ष चौहान, स्पर्श शर्मा, गौरव राणा, चैतन्य कौशल, तान्या, आयुष राणा, आकृति गुलाब, सूजल भरमौरिया व शिवम ठाकुर ने स्वर्ण पदक और धनुषा राणा, ईरा ठाकुर, नवजोत सिंह ने रजत पदक एवं आर्यन चौधरी, प्रिया शर्मा, सक्षम ठाकुर, उदित अवरोल, सार्थक शर्मा, रितिक भरवाल, स्वाति शर्मा व यश शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जिला कराटे संघ की टीम में से चयनित कराटे खिलाड़ी ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर कराटे प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जिला कराटे संघ के प्रधान अरुण डोगरा द्वारा दी गई।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App