कुल्लू आएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तैयारियां तेज

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

कुल्लू  —मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिवसीय कुल्लू प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने कुल्लू के परिधि गृह में बैठक की। बैठक में उनके प्रवास की रूपरेखा को भी तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मौजूद रहे। जिला भाजपा के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने भी बैठक में शिरकत की। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।  इस दौरान जिला महामंत्री बालमुकंद राणा, जोगिंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष शारदा पोतदार, अरविंद चंदेल, रेशमा ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सूद, जिला सचिव पृथी सिंह पाल, बंतो देवी ठाकुर, यशपाल डढवाल, सौरभ भारद्वाज, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, जगदीश ठाकुर, मनाली मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, ठाकर दास, कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, सह मीडिया प्रभारी जगदीश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल बधवा, सुनील कारवा, शिव लाल के अतिरिक्त विभिन्न मोर्चों तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App