कोकजे विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख

By: Apr 15th, 2018 12:05 am

हिमाचल के पूर्व राज्यपाल को जिम्मेदारी, तोगडि़या को झटका

नई दिल्ली— हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का नया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। रिटायर्ड जस्टिस वीएस कोकजे आरएसएस की पसंद थे। कोकजे की ताजपोशी से प्रवीण तोगडि़या को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी राघव रेड्डी विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हैं।  तोगडि़या और राघव रेड्डी को नई टीम में कोई भी नया दायित्व नहीं मिला है। इसे में विश्व हिंदू परिषद तोगडि़या युग का अंत माना जा रहा है। श्री कोकजे के नाम पर मुहर पिछली बैठक में ही लग गई होती, लेकिन तोगडि़या और उनके समर्थकों ने हंगामा करके चुनाव को होने दिया था। प्रवीण तोगडि़या के संबंध पिछले कुछ समय से सरकार के साथ अच्छे नहीं चल रहे थे और वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। जस्टिस वीएस कोकजे वर्ष, 2003 में 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया था। इससे पहले वह न्यायिक सेवा में थे। वह जुलाई 1990 से अप्रैल 1994 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज और अप्रैल, 1994 से सितंबर, 2001 तक राजस्थान हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस वीएस कोकजे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म छह सितंबर, 1939 को एमपी के धार जिला में दाही तहसील कुकसी गांव में हुआ था। इंदौर से एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 1964 को उन्होंने वकालत शुरू की थी।

आवाज दबा रहे

हार के बाद  प्रवीण तोगडि़या ने आरोप लगाया कि आज करोड़ों हिंदुओं की आवाज को दबाने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं बड़ी लड़ाई जीतने के लिए आज छोटी हार से गुजर रहा हूं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App