क्या गर्मियों में अंडा खाना नुकसानदेह है

By: Apr 8th, 2018 12:05 am

अंडा सेहत और फिटनेस दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खानपान का रंग-रूप और तासीर दोनों ही बदल जाती है। गर्मियों में लोग अंडा खाना कम कर देते हैं या बिलकुल नहीं खाते।

क्या कहती है रिसर्च

एक्सपर्ट और रिसर्चर का मानना है कि निसंदेह अंडे की तासीर गर्म होती है, लेकिन इनके सेवन से गर्मियों के दिनों में शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

पोषक तत्त्वों का खजाना है अंडा

अंडे में विटामिन एडी और अन्य पोषक तत्त्वों की भरमार होती है, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। यह मात्र एक गलत धारणा है कि गर्मियों के दिनों में अंडों का सेवन नुकसान पहुंचाता है। अंडा, संपूर्ण भोजन होता है ठीक वैसे ही जैसे दूध। सच्चाई तो यह है कि अंडे के सेवन से शरीर को गर्मी से जूझने की शक्ति मिलती है और यह पाचन में भी आसान होता है।

एक दिन में कितने अंडे खाएं

गर्मियों के दिनों में दो अंडों का सेवन पर्याप्त होता है। इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए,जो लोग शारीरिक परिश्रम जैसे- जिम जाना, कसरत, कुश्ती या पहलवानी करते हैं वे 6 अंडे भी खा सकते हैं, लेकिन आप उतने ही खाएं जितना आपका पेट हजम कर पाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App