खुश नजर आ रहीं दिव्यांका

By: Apr 12th, 2018 12:08 am

टीवी के मश्हूर धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों कुछ ज्यादा ही खुश हैं। उनकी खुशी का कारण है उन्हें मिला एक सम्मान। खास बात यह है कि यह सम्मान उनके माता-पिता ने रिसीव किया है। दिव्यांका को मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजा है। दिव्यांका यह अवार्ड मिलने से काफी खुश हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस और मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा है। हाल ही में भोपाल में यह कार्यक्रम हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्ट्रेस के माता-पिता को एमपी रत्न का अवार्ड दिया। दिव्यांका को कला और संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि एमपी हिंदुस्तान का दिल है और मेरा दिल भी वहीं है। दिव्यांका ने शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की। आपको बता दें कि टेलीविजन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 70 लाख फॉलोअर्स हैं और टेलीविजन की वह पहली एक्ट्रेस हैं, जिसके इतने फॉलोअर्स हैं। बतों दें कि दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। हालांकि उनको लोकप्रियता वर्ष 2013 में शुरू हुए ‘ये हैं मोहब्बतें’ में मद्रासी इशिता के किरदार से मिली।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App