गुरुमंत्र : दूसरे की नजर में महान बनने की कोशिश छोड़ें

By: Apr 25th, 2018 12:05 am

जब आपने तय कर लिया कि आपको जीवन में क्या चाहिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाना चाहिए। लक्ष्य पर ध्यान रखिए और विफलताओं को अहमियत मत दीजिए। कामयाब लोगों के जीवन में विफलता नाम की कोई चीज नहीं होती। अगर आप सौ बार नाकामयाब होते हैं, तो मान लीजिए आपको सौ नए सबक मिल गए और आप लक्ष्य को चुनने में दोबारा वो गलती नहीं करने वाले। जब आप लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे, तो आपका दिमाग भी हमेशा लक्ष्य के विषय में ही सोचेगा…

हमारे जीवन का प्रत्येक प्रयास सफलता के लिए होता है। सफलता जिसके मायने हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं। हर एक का सफलता पाने का तरीका भी अलग हो सकता है, पर चाहे तरीका कुछ भी हो अगर आपको सफलता नहीं मिल रही तो आपको ये पांच नियम अपने जीवन में जरूर अपनाने चाहिए। ये जीवन के हर क्षेत्र में कारगर सिद्ध होंगे। किस्मत को छोडि़ए, तय कीजिए आपको क्या चाहिए – हमने अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि जो किस्मत में होगा मिल कर ही रहेगा और ऐसा सोच कर अकसर लोग किसी चमत्कार के इंतजार में सारी जिंदगी निकाल देते हैं। चमत्कार अकसर नहीं होते और चमत्कार भी उन्हीं के जीवन में घटते हैं, जो अपने जीवन में क्या पाना है यह तय कर लेते है उन्हें क्या पाना है। तो सबसे पहले आपको अपने जीवन में क्या चाहिए यह तय करना चाहिए और उसे पाने के लिए पूरी लगन से कोशिश करते रहना चाहिए, जब तक आपको वह मिल न जाए और याद रखिए सब को सब कुछ नहीं मिल सकता अपने लिए आपको क्या चाहिए यह आपको पता होना जरूरी है।

लक्ष्य पर समर्पित रहिए और असफलताओं से सबक लीजिए-

जब आपने तय कर लिया कि आपको जीवन में क्या चाहिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाना चाहिए। लक्ष्य पर ध्यान रखिए और विफलताओं को अहमियत मत दीजिए। कामयाब लोगों के जीवन में विफलता नाम की कोई चीज नहीं होती। अगर आप सौ बार नाकामयाब होते हैं, तो मान लीजिए आपको सौ

नए सबक मिल गए और आप लक्ष्य को चुनने में दोबारा वो गल्ती नहीं करने वाले। जब आप लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे तो आपका दिमाग भी हमेशा लक्ष्य के विषय में ही सोचेगा। इससे आपकी ऊर्जा भी लक्ष्य की दिशा में प्रवाहित होने लगेगी। ध्यान को हटने न दें- जीवन में मिलने वाली विफलताएं दरअसल विधाता की तरफ  से ली जाने वाली हमारी परीक्षा ही समझिए। हम अपने जीवन में लक्ष्य को पा सकेंगे या नहीं यह हमारी पात्रता पर निर्भर है। हमें अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रख कर आगे बढ़ना चाहिए। मान लीजिए आपको नदी के उस पार जाना है बीच में तूफान आ जाता है, तो अगर आपकी नजर लक्ष्य से भटक जाती है, तो आप भी भटक सकते हैं, पर अगर आपकी नजर लक्ष्य पर केंद्रित है तो पानी का तेज बहाव भी आपको रोक नहीं पाएगा। कारण आपकी एकाग्रता है, क्योंकि आपका ध्यान तूफान पर नहीं लक्ष्य पर था।

संभावनाओं को न नकारें-

जीवन संभावनाओं से भरा है आपको जीवन में संभावनाओं को कभी भी नहीं नकारना चाहिए। हो सकता है कल तक आपको जिस काम को करने में दिक्कत आती थी आज वह उतना मुश्किल न लगे आप उसे आसानी से कर सको। ऐसे ही बहुत सारी बातें , हालात , चीजें या लोग हमें पसंद नहीं होते और यह हमारी कामयाबी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन जाती है। कामयाब लोगों को अपने जीवन में अनेक किरदार निभाने पड़ते हैं। उनका व्यक्तित्व नरम लचीला होता है। हमें अपने दिमाग को खुला रखना चाहिए और तथ्यों को कसौटी पर परख कर ही फैसला लेना चाहिए। कल जो नुकसान था वो आज फायदा बन सकता है। बस जरूरत के भावनाओं को अलग करके सोचने की।

दूसरों की नजरों में महान ब ने की कोशिश छोड़ दें- हम सारी जिंदगी खुद को दूसरे के चश्मे से देखते हैं और कोशिश सभी की यही रहती है कि हम जो नहीं है वो बन जाएं और लोग हमें पसंद करें। अपनी ऊर्जा को इन फालतू के कामों पर खर्च करना छोडि़ए आप जैसे हैं बहुत अच्छे हैं अपनी अच्छाइयों को पहचानें और अगर आपको विश्वास न हो तो आप जितने भी महान लोगों को जानते हैं, सबके जीवन को देखिए आपको उनमें से कोई भी ऐसा नहीं मिलेगा जिसने महान बनने की कोशिश की हो। उनके लक्ष्य महान थे और उनमें लक्ष्य को पाने की भूख भी प्रबल थी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App