ग्रुप डांस में छाए हाइट के डांसर यूथ  

By: Apr 21st, 2018 12:11 am

शाहपुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल में हाइट ग्रुप और इंस्टीच्यूशंस शाहपुर छतड़ी ने पूरे हिमाचल में  ग्रुप डांस में दूसरा स्थान हासिल किया है।  सस्थान के मेकेनिकल ्र, सिविल व कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग  के  अतुल धीमान, रजित चौधरी, प्रदीप कुमार, केशव, रोहित कुमार , आयुष डोगरा, दीपक बधान, रोहित कुमार, विशाल सिंह , अनामिका, अंकिता डोगरा, कविता वर्मा, शिवानी शर्मा  तथा प्रिया सरमाल ने पंजाबी  भांगड़ा  की प्रस्तुति पेश कर  हमीरपुर  के गौतम  कालेज में  सभी दर्शक तथा अतिथि  नाचने  से  पीछे नहीं रहे। यूथ फेस्टिवल में हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग  टेक्नोलॉजी ने  कांटे  की टक्कर देकर पूरे हिमाचल में  ग्रुप डांस में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त सस्थान के  सिविल  इंजीनियरिंग  की अकुश रानी तथा पूजा नेगी ने  यूथ फेस्टिवल में मराठी  डांस   की प्रस्तुति  पेश कर पूरे  हिमाचल प्रदेश  में मशाल  पेश की।  इस उपलब्धि पर संस्थान के सह कुलसचिव  योगराज राणा ने सभी छात्रों को बधाई दी तथा बताया कि आज के समय में पढ़ाई के  साथ -साथ  छात्रों  को खेल और सांस्कृतिक गतिविधि में भाग लेना  चाहिए, ताकि छात्रों  का मानसिक  संतुलन सही रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App