चंडीगढ़ नगर निगम बढ़ाएगा भाड़ा

By: Apr 19th, 2018 12:02 am

मंडी-डे मार्केटों में अलाट किए जाने वाले स्थलों की नई दरें तय, सदन में पारित होते ही लागू होगी प्रणाली

चंडीगढ़— चंडीगढ़ नगर निगम शीघ्र मंडी व डे मार्केटों में अलाट किए जाने वाले स्थलों का किराया बढ़ाने जा रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार इस संबंध में नई दरें गत दिसंबर माह में तय कर ली गई थी पर अभी तक निगम सदन में यह प्रस्ताव पारित होना है। इतना ही नहीं इन मार्केटों में आने वाले व्यापारियों की मांग पर निगम इन्हें अलाट किए जाने वाले स्थलों का आकार भी बढ़ाने जा रहा है। निगम अभी तक तीन प्रकार के आकारो का स्थल अलाट करता है व इनकी दरें भी अलग अलग हैं। निगम ने निर्णय लिया है कि अब डे मार्केट व अपनी मंडी में केवल एक ही आकार के स्थल अलाट होंगे व इनका किराया भी एक समान होगा। बताया जाता है कि अब इन मार्किटों में केवल 8-8 के स्थल अलाट होगे। इसका प्रतिदिन का किराया 100 रुपए तय किए जाने का प्रस्ताव निगम ने तैयार किया है। उक्त मार्किटों में अवैध रूप से बैठने वालों पर नजर रखने के लिए निगम में अलग से सैल बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को निगम की अपनी मंडी व डे मार्केट कमेटी पहले ही पारित कर चुकी है। अब केवल सदन की मोहर लगनी है। निगम में तैयार प्रस्ताव के अनुसार इस विशेष सैल के लिए करीब एक दर्जन लोगों को फिलहाल अनुबंध पर रखने का प्रस्ताव है। इसमें फील्ड व कार्यालय स्टाफ, कर्लक, रिकार्ड कीपर, चपरासी तथा श्रमिक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा शहर के विभिन्न भागों में साप्ताहिक मंडियों का आयोजन किया जाता है। निगम इन्हें अलाट की जाने वाली जगह का किराया भी बढ़ाने जा रहा है। निगम इस ग्राऊंड रैन्ट को 700 रुपए से बढ़ा कर 1000 रुपए करने जा रहा है। निगम सूत्रों का कहना है कि सदन में चर्चा के दौरान यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है क्योकि अधिकांश पार्षद इसके हक में हैं।

कल पंचकूला में वित्त मंत्री मुख्यातिथि

पंचकूला—हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु 19 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय सेक्टर.1 में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी महाविद्यालय की प्रिंसीपल डा. अर्चना मिश्रा ने दी। इस दौरान उनके साथ कई गणमान्य भी मौजूद रहेंगे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App