टिक्कर में राहगीर से 952 ग्राम चरस पकड़ी

By: Apr 22nd, 2018 12:05 am

मंडी –टिक्कर में पुलिस ने पैदल जा रहे व्यक्ति से 952 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी टेक चंद अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ टिक्कर के पास गश्त पर मौजूद थे। उसी समय एक व्यक्ति  सरनी की तरफ  से पैदल टिक्कर की तरफ  आया, जिसके पास कोई चोरी की वस्तु होने का संदेह हुआ। इस पर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मोहन सिंह गांव सगनाल बताया। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 952 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App