टौणीदेवी में फंदे से झूला युवक

By: Apr 22nd, 2018 12:20 am

घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव, जांच में जुटी खाकी

टौणीदेवी— ग्राम पंचायत ग्वारड़ू में नाबालिग की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। तौलिए को चीरकर इसका फंदा बनाया गया है। हालांकि जब शव मिला, तो मृतक के पांव जमीन को छू रहे थे। ऐसे में मामला अब उलझ गया है। अगर पांव नीचे लग गए तो फंदा लगना संभव नहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए फोरेंसिंक लैब मंडी भेजी गई है। पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पूरी तरह ठीक था, वहीं कई लोग उसे मानसिक रोगी बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। शनिवार को हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार रवि कुमार निवासी लडयोह का शव घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि रवि अपने मामा के घर ग्वारडू में रहता था। उसकी माता की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता भी जेल में किसी गुनाह की सजा काट रहा है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे यह जंगल की तरफ चला गया। रात भर तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शनिवार सुबह पुलिस की अगवाई में जांच शुरू हुई। इस दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। एएसआई टौणीदेवी चौकी ज्ञान चंद ने बताया कि रवि कुमार ने फंदा लगाया है। इसका शव पेड़ से लटका मिला है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App