ट्विंकल खन्ना ने प्लेन में मारे सात मच्छर

By: Apr 22nd, 2018 12:05 am

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। ट्विंकल ने अपने ट्वीट में एयरलाइंस की बुरी हालत को बयां किया है। ट्विंकल ने अपने ट्विटर अकांउट से पोस्ट कर लिखा है, मुंबई से टकऑफ करती एयरलाइन-जिंदगी की रक्षा करने वाली चीजों की बजाय कृपया सीट के नीचे ओडोमॉस भी रखें। अभी-अभी सात मच्छर मारे। डूबने की बजाय डेंगू से मरने का खतरा ज्यादा है। ट्विंकल के इस पोस्ट के आने के बाद उनके फॉलोअर्स ने ट्विंकल के इस पोस्ट में कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, अपने नेशनलिस्ट पति को कहिए कि अब इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाएं। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, अपना ओडोमॉस खुद लाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके सात खून माफ। अब आप और क्या एक्सपेक्ट करती हैं एयरलाइंस से। जहां कुछ लोग ट्विंकल के इस पोस्ट का मजाक उड़ाते नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स ने ट्विंकल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पोस्ट में एयरलाइंस का नाम क्यों नहीं मेंशन किया है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App