ड्राइविंग लाइसेंस को होता है गाइनाकोलॉजिस्ट चेकअप

By: Apr 1st, 2018 12:05 am

ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए हमें कई तरह के टेस्ट से गुजरना होता है। हर देश में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अलग-अलग कानून होते हैं। जैसे रिटन टेस्ट, ओरल टेस्ट, ड्राइविंग एबिलिटी, पर अगर हम कहें कि एक ऐसा देश है जहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए गाइनाकोलॉजिस्ट से चेकअप जरूरी है तो? यकीन नहीं होता न पर यह सच है। यूरोपीय देश लूथियाना में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए पहले गाइनाकोलॉजिस्ट के पास जाना होता था। यहां वह अपना चैकअप कराती थीं और उन्हें अगर डाक्टर से क्लीन चिट मिल जाती थी, तभी वे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर पाती थीं। 2002 तक यह विवादित कानून लूथियाना में लागू रहा। इस कानून को बनाने के पीछे मकसद यह था कि लाइसेंस पाने वाली महिलाएं किसी बीमारी का शिकार न हों। ऐसा मानना था कि बीमार महिलाएं ठीक से कार नहीं चला पाती हैं। वहीं पुरुषों पर यह कानून लागू नहीं होता। लंबे समय तक इस विवादित कानून का विरोध हुआ। लोगों का मानना था कि यह स्त्री-पुरुष में भेदभाव करता है, जिसके बाद इस कानून को हटा दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App