तबादले छोड़ विकास पर दें ध्यान

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

बंगाणा —भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना की दो दिवसीय जिला बैठक रविवार को अंबेडकर भवन थानाकलां में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा भाजपा संगठन मंत्री संजीव कटवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी की रणनीति बारे व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर दो प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस दौरान चिंतपूर्णी से विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर,  पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा समाज के सबसे अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति की चिंता करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ अब उनकी लोगों के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ी है ऐसे में गांव के विकास के लिए कार्यकर्ता कार्य करें। सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं से अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसफर के चक्कर से बाहर निकल कर गांव के आम व गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत निर्माण करने तथा समाज में व्यापक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। बैठक में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन मंत्री संजीव कटवाल ने पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कायक्रमों एवं लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, प्रो. राम कुमार,जिला महामंत्री यशपाल राणा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, मनोहर लाल, तरसेम लाल, चरणजीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम डढवाल, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सूरम सिंह, जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्खी, राजकुमार पठानिया, जगजीत सिंह, विजय शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, सुरेंद्र हटली, विस्तारक पटियाल सहित पार्टी अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुटलैहड़ मंडल में इन बूथों को किया सम्मानित

बैठक के दौरान कुटलैहड़ भाजपा मंडल में विधानसभा चुनाव के दौरान मतों की दृष्टि से दूसरे स्थान पर रहे पोलिंग बूथों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सम्मानित किया। जिनमें सुकडियाल, अरलू, हथलौण, भरमौत, चडोल, हटली-2, नाईली ऊपरली, ठठूंह, खुरवाईं-2, नारी-2, घंडावल, त्यूडी, टक्का-3, समूरकला-2, चताडा-तीन, चंगर हंडोला, बोहरू, थानाकलां, मतोह, धुंधला, नरूह, लठियाणी-दो, बुधान, भंजाल, पडियाला, खैरियां  त्यादि शामिल हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App