नीरज बटवाल फाउंडेशन के प्रधान

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

धर्मशाला —जिला मुख्यालय के धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा में रविवार को नत्थू राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बटवाल फाउंडेशन खनियारा का गठन  किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें प्रधान पद के लिए नीरज कुमार को चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान शक्तिचंद, उपाध्यक्ष अनिल खरोटिया, महासचिव राजेश कुमार गौरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हिप्पी, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अंकुश कुमार, रोहित कुमार, मुनीष कुमार, सहप्रचार सचिव प्रेमचंद, निर्मल कुमार, गोका राम, प्रदीप कुमार तथा मदन कुमार नियुक्त किए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेल सिंह व प्रकाश चंद का चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि बटवाल फाउंडेशन की बैठक 28 अप्रैल को शाम पांच बजे सरूक्कड़ी जंजघर में होगी। इसमें समुदाय की समस्याओं को लेकर मंथन किया जाएगा और कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का पंजीकरण जल्द किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसर के लिए फेसबुक व व्हाट्स ऐप  ग्रुप बनाने के साथ वेबसाइट भी लांच की जाएगी। बैठक में सदस्यता शुल्क प्रति परिवार 100 रुपए तय किया गया है।  उन्होंने बताया कि फाउंडेशन समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, मनौवैज्ञानिक तौर पर विकास के लिए प्रयासरत रहेगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App