पंचकूला में कम्प्यूटर प्रोफेशनल्स धरने पर

By: Apr 18th, 2018 12:02 am

पंचकूला — प्रदेश भर में कम्प्यूटर प्रोफेशनल की राज्यव्यापी हड़ताल पिछले तीन दिनों से अपनी मांगो को लेकर शिक्षा सदन में धरने पर बैठे है।। कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट ऐसोसिएशन के राज्य प्रधान सुरेन्द्र प्योंत, राज्य उप प्रधान अजैब राणू ने कहा कि प्रदेश भर में पिछले कई वर्षो से प्रदेश के सभी जिला व ब्लॉक कार्यालय में कार्य कर रहे है और हरियाणा सरकार के डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभा रहे है लेकि न हरियाणा सरकार ने उनके लिए कोई पालिसी नहीं बनाई। जिससे आज प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कच्चे कर्मचारियो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App