पंचकूला में 25 से खसरा का खात्मा

By: Apr 18th, 2018 12:02 am

पंचकूला   – मीजल्स  रूबेला अभियान के तहत 25 अप्रैल से सभी स्कूलों, सरकारी अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आउटरीच सत्रों पर जिला के नौ मास से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 1,48,379 बच्चों को खसरा-रूबैला का टीका लगाया जाएगा। यह जानकारी पंचकूला के सिविल सर्जन डा. योगश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचकूला सेक्टर  में स्थित रेड बिशॉप में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।  उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से लेकर 15 साल की उम्र तक के देश के लगभग 41 करोड़ बच्चों को कवर किया जाएगा जिसमें हरियाणा के 85 हजार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने सपष्ट किया की इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर टीका नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश भर में चरणबद्ध तरीके से नौ माह से 15 साल तक के बच्चों के लिए टीके की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में खसरे के कारण दुनिया भर में 134,200 मौतें हुईं, जिसमें से भारत में इसकी 36 फीसदी यानि 49,200 मौतें हुईं। उन्होंने बताया कि इसकी चपेट से जीवित बच निकलने वाले बच्चे अन्य जटिलताओं जैसे डायरिया और नमोनिया का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचकुला में इस अभियान के तहत सभी स्कूलों को कवर किया जाएगा। जिसमें 365 सरकारी, 11 सरकारी सहायता प्राप्त 189 निजी, 544 आंगनबाड़ी केंद्रों, 477 आउटरिच सत्र शामिल हैं। यह अभियान जिले में लगभग पांच सप्ताह तक चलेगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App