पांचवें नंबर पर खिसके श्रीकांत

By: Apr 22nd, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की रैंकिंग में शीर्ष स्थान से चार स्थान नीचे फिसलते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर 12 अप्रैल को श्रीकांत ने वर्ल्ड नबंर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। वह इस स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके अलावा, भारत के ही बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने एक स्थान ऊपर उठते हुए शीर्ष-10 में अपनी जगह बना ली है। वह पहले 11वें स्थान पर थे। बीडब्ल्यूएफ पिछले 52 सप्ताहों में खिलाडि़यों द्वारा खेले गए उनके बेहतरीन 10 टूर्नमेंटों का आंकलन करते हुए उन्हें रैंकिंग देता है। ऐसे में श्रीकांत ने पिछले साल सिंगापुर सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचने पर जो अंक हासिल किए थे, वह गंवा दिए। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अपनी शीर्ष रैंकिंग इसलिए नहीं बचा पाए, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों को बीडब्ल्यूएफ द्वारा गिने जाने वाले टूर्नामेंटों में शामिल नहीं किया जाता।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App