पीएस नेगी पोस्टल सर्विसेज बोर्ड में तैनात

By: Apr 10th, 2018 12:03 am

शिमला — मेजर जनरल पीएस नेगी की तैनाती पोस्टल सर्विसेज बोर्ड नई दिल्ली में सदस्य योजना के पद पर हुई है। मेजर जनरल पीएस नेगी इंडियन पोस्टल सर्विसेज बोर्ड के सदस्य बनने वाले दूसरे हिमाचली अधिकारी बने हैं। पीएस नेगी ने भारतीय सेना से कमीशन त्यागने के उपरांत 28 दिसंबर, 2017 को चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके तीन महीने के अल्प कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश डाक विभाग में अनेक बदलाव आए हैं। हिमाचल प्रदेश में चार डाकघर  पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए, जिनसे हिमाचल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या दो से छह हो गई है। ये डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र हमीरपुर, पालमपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में हैं। भारत सरकार से अनुमोदन के उपरांत डाक विभाग इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की स्थापना के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। डाक विभाग सरकार द्वारा आरंभ की जाने वाली प्रत्येक योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाता है।

एमएल पटियाल को दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार

मंडी — भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड से मनोनित पशु कल्याण अधिकारी एवं जिला पशु अत्याचार निवारण समिति के महासचिव एमएल पटियाल को दिल्ली में पशु कल्याण क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान दिल्ली में इकॉनोमिक ग्रोथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। इस सम्मेलन में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सभी राज्यों के प्रतिनिधियों पुरस्कार दिया गया। भारत के समस्त राज्यों के करीब 90 लोगों को बेहतर कार्य के चलते राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के सात लोग शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश भर में पशु कल्याण के लिए एमएल पटियाल द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं।

सविता ठाकुर को भारत ज्योति अवार्ड

सुंदरनगर — सुंदरनगर के चौक गांव की डा. सविता ठाकुर को भारत ज्योति अवार्ड के साथ नवाजा गया है। डा. सविता ठाकुर को यह अवार्ड इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी द्वारा दिल्ली स्टेट इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया गया। सविता को यह अवार्ड त्रिपुरा के राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। सविता ठाकुर को यह अवार्ड सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के सकारात्मक परिणामों के लिए दिया गया है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App