पुलिस में भर्ती का सपना होगा साकार

By: Apr 15th, 2018 12:05 am

ऊना —पुलिस भर्ती की इच्छा संजोए युवाओं का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। पुलिस प्रशासन की ओर पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लैटर जारी करने के बाद बाकायदा अब इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऊना पुलिस प्रशासन की ओर से तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही युवाओं को पुलिस में नौकरी मिलेगी। शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस भर्ती के तहत साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई। 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। पुलिस विभाग में पुरुष आरक्षी के 66, महिला आरक्षी के 18 और चालक के दस पद भरे जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चार दिनों तक पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। पुलिस लाइन झलेड़ा में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। शनिवार को पहले दिन साक्षात्कार में 62 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज चैक किए। साथ ही साक्षात्कार भी लिए। पुलिस प्रशासन की ओर से पहले दिन की साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत 62 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे गए थे। सुबह निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, इसके अलावा चार दिनों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 262 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे गए हैं। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। पहले दिन करीब 60 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि रविवार को भी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App