पेट्रोल की कीमतों में आग

By: Apr 22nd, 2018 12:08 am

अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर पर, 2013 में था सबसे महंगा

नई दिल्ली— देशभर में पेट्रोल के दामों में आग लगी है। शनिवार को इसकी कीमतें अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल से जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पेट्रोल 74.08 रुपए प्रति लीटर था, जिसकी कीमत शनिवार को 13 पैसे बढ़कर 74.21 रुपए पर पहुंच गई। यह 14 से 30 सितंबर, 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है, जब दिल्ली में पेट्रोल सबसे ज्यादा 76.06 रुपए प्रति लीटर था।  पेट्रोल के शनिवार को दाम में 19.48 रुपए उत्पाद शुल्क, 3.60 डीलरों का कमीशन और 15.78 रुपए मूल्यवर्द्धित कर (वैट) शामिल है। मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 82.06 रुपए प्रति लीटर रही। आर्थिक राजधानी में भी यह सितंबर, 2013 (83.63 रुपए प्रति लीटर) के बाद का उच्चतम स्तर है।

डीजल सबसे महंगा

डीजल पहले से ही अब तक के उच्चतम स्तर पर है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इसकी कीमत 65.46 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 69.70 रुपए प्रति लीटर रही। दिल्ली में डीजल पर उत्पाद शुल्क 15.33 रुपए, डीलरों का कमीशन 2.52 रुपए और वैट 9.64 रुपए है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App