प्रदेश को मिले 140 पुलिस जवान, 75 स्टेनो

By: Apr 13th, 2018 12:20 am

पंडोह— तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह में गुरुवार को दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश सीता राम मरड़ी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रशिक्षण के बाद 140 नवदीक्षित प्रशिक्षुओं को पुलिस बल में शामिल किया गया। समारोह में सर्वप्रथम मुख्यतिथि द्वारा नवदीक्षित प्रशिक्षुओं की छह टुकडियों का निरीक्षण किया गया। तदोपरांत मुख्यातिथि ने परेड की सलामी दी गई। इस अवसर पर समादेशक आईआरबी पंडोह अंजुम आरा ने बताया कि इन 140 नवदीक्षित प्रशिक्षुओं को 10 माह, 20 दिन के कठिन प्रशिक्षण में से गुजरना पड़ा है। पूरा प्रशिक्षण आउट व इनडोर दो भागों में बांटा गया था। इसमें शारिरिक, बौद्धिक, हथियारों का इस्तेमाल व कानून का प्रशिक्षण दिया गया है।  प्रशिक्षण में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह का भी सराहनीय योगदान रहा। अंजुम आरा ने कहा कि सभी 140 प्रशिक्षु अब कहीं भी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी ने हिमाचल पुलिस की गिरती छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर आरक्षी हेत राम, रोहित प्रसाद और परेड कमांडर आरक्षी राजीव कटोच को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निधि सिंह को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। चमन लाज, बलवीर व कमलेश को बेहतर प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में पीटीसी डरोह की प्रिंसीपल एवं एसपी सौम्या, सेंटर जोन मंडी के आईजी कपिल शर्मा, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा, गृहरक्षक समादेशक मंडी केएस ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App