फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द

By: Apr 22nd, 2018 12:05 am

 सोलन —फायर सीजन में प्रदेश सरकार ने अग्रिश्मन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसकी जानकारी विभाग के द्वारा सभी अग्रिशमन केद्रों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अब तीन महीने तक सभी कर्मचारियों को केवल आपातकालीन  —स्थिति में ही अवकाश मिलेगा। सूचना के मिलते ही 14 अप्रैल से 15 जुलाई तक अब कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गर्मियों के मौसम में आगजनी घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। छुट्टियां रद्द होने के चलते अब वनोंे की भी चौकसी दिन-रात की जा सकती है। जानकारी के अनुसार विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अब केवल कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में ही अवकाश दिया जाए। हालांकि शहर में हुई बारिश ने अब कुछ हद तक फायर कर्मचारियों को राहत पहुंचाई है, लेकिन बीते महीने भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गौर रहे कि अप्रैल माह से दमकल विभाग का फायर सीजन रहता है। इस दौरान अगजनी घटनाएं सबसे अधिक होती हैं। जंगलों की आग पर काबू पानी सबसे अधिक मुश्किल होता है। कई लोग घासनी में आग लगा देते हैं। बाद में यह आग पूरे जंगल में फैल जाती है व वन संपदा को तबाह कर देती है। बीते वर्ष भी जगलों में आग लगने के मामले बढ़े थे। सोलन शहर के साथ- साथ दूर-दराज भी जंगल भी आग की चपेट में आए थे। इसी को देखते हुए विभाग ने अब कर्मचारीयों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। फायर आफिसर महेश शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App