बगली से नलसुआ संपर्क मार्ग को तीन करोड़

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

परागपुर, देहरा गोपीपुर, गरली —जसवां-परागपुर में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है।  इस दौरान उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने पंचायत नलसुआ में लोगों की समस्याएं सुनीं और ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस सरकार में विकास कार्यों के लिए धन और इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है। संपर्क सड़क मंदवाड़ा से कड़ोल वाया चनौरिया बस्ती, बाबा बलोटू और सुकेड़ के निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ और संपर्क सड़क बगली से नलसुआ के निर्माण पर तीन करोड़ छह लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने नलसुआ मुख्य सड़क से  सरकारी स्कूल तक के सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने नलसुआ पंचायत में दो वर्षाशालिका बनाने का भी घोषणा की। इससे पूर्व ग्राम पंचायत नलसुआ में  पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर का फूलमालाओं और ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डीएसपी एलएम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रुपिंद्र सिंह डैनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक संजीव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, सुशील शर्मा, जिला परिषद सदस्य बख्शीश कुमारी, सपना राणा, सुकाहर प्रधान सर्वजीत सिंह व जगदीश कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, देहरा में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति के साथ बैठक बैठक की।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App