बसदेहड़ा में झुलसा व्यक्ति 

By: Apr 16th, 2018 12:05 am

 ऊना —बसदेहड़ा में एक युवक पूरिया तलते समय झुलस गया। इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। युवक की पहचान सुनील कुमार (29) निवासी बसदेहड़ा के रूप में हुई है। सुनील कुमार घर में पूरियां बना रहा था। गर्म तेल की कड़ाही को जब यह उठाने लगा तो गर्म तेल इसके ऊपर गिर गया।  इससे यह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में इसे क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया, जहां इसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App