बांगतू-काफनू संपर्क मार्ग बहाल

By: Apr 13th, 2018 12:05 am

भावानगर – किन्नौर जिला की भावावैली को जोड़ने वाला बांगतू-काफनू संपर्क 24 घंटे के बाद बहाल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस मार्ग में तिझपती नामक झरने के निकट पहाड़ी से बुधवार सायं साढे चार बजे भारी चट्टानें खिसकने के कारण मार्ग बंद हो गया था। इससे भावावैली की ओर आने-जाने वाले वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए थे। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सायं पांच बजे मार्ग बहाल कर दिया है। मार्ग बहाल होने के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बंद रहने से भावावैली के लोगों को अवरुद्ध स्थल से जान खतरे में डाल कर गुजरना पड़ा।  हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बंद होते ही मार्ग बहाली का कार्य तेजी से शुरू कर दिया था, लेकिन चट्टानें काफी ज्यादा होने के कारण मार्ग बहाल होने में कई घंटे लग गए। मार्ग बंद होने के कारण बुधवार को पथ परिवहन निगम की बस भी शेरपा कलोनी तक ही आई। बुधवार को भावावैली के विभिन्न गांव को जाने वाले लोगों को घंटों की पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंचाना पड़ा। मार्ग बंद होने से भावावैली में रोजमर्रा के सामान की सप्लाई बंद हो गई थी। इतना ही नहीं गुरुवार को जरूरी कार्य से भावानगर या अन्य क्षेत्र में जाने वाले लोग कई घंटे देरी से पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से काफी ज्यादा चट्टानें खिसकी हुई थीं, जिस कारण मार्ग बहाल होने में समय लग गया। काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी ने कहा कि विभाग की सुस्ती के कारण मार्ग बहाल होने में 24 घंटे से अधिक समय लग गया। इससे भावावैली के लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App