ब्यास में गिरी विदेशी महिला, जान बची

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

औट – एनएच-21 पर बुधवार देर रात दुआड़ा में रात्रि करीब 11 बजे एक विदेशी मूल की महिला ब्यास नदी में जा गिरी। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों व पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिला को बचा लिया। महिला की पहचान करीना पत्नी राजू निवासी बेलगाम कर्नाटक के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक दंपति खीरगंगा से दिल्ली टैक्सी द्वारा जा रहे थे। दवाड़ा के समीप उक्त महिला शौच के लिए रुकी। अंधेरे में महिला का पैर फिसल गया और वह 300 मीटर की गहरी खाई से ब्यास में जा गिरी। महिला पानी में बहते-बहते करीब 800 मीटर दूर हणोगी माता के पास पहुंची। स्थानीय लोगों तथा मंदिर कमेटी के लोगों ने पानी में से किसी के चीखने की आवाज सुनते ही औट पुलिस को इसकी सूचना दी तथा महिला को बचाने के लिए निकल पड़े। सूचना मिलते ही औट पुलिस के एसआई श्याम लाल शर्मा अपनी टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय पूर्व प्रधान जीवन प्रकाश  ग्राम पंचायत नलबागी, प्यारे लाल, तेजराम, नेत्र, चंद्रमणि पालु आदि  की मदद से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उक्त महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं  में उपचार के बाद जोनल हास्पिटल कुल्लू रैफर किया गया। थाना औट के एसआई श्याम लाल शर्मा ने  खबर की पुष्टि की है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App