ब्राह्मण सभा ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

घुमारवीं – ब्राह्मण सभा बिलासपुर इकाई द्वारा भगवान परशुराम जयंती घुमारवीं के शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के जिलाध्यक्ष पंडित सीता राम शर्मा ने पूजा-अर्चना व भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया। सीता राम शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम एक राष्ट्र भक्त और महान राष्ट्र योद्धा थे। उन्होंने कहा कि परशुराम का जन्म वैशाख माह की तृतीय तिथि को हुआ था। यह दिन विष्णु का दिन माना जाता है और भगवान श्रीगणेश  ने भी इसी दिन से महाभारत लिखना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचाग देखे किए जाते हैं, क्योंकि इस दिन सूर्य, चंद्रमा व बृहस्पति एक होकर चलते हैं, जो हर कार्य के लिए शुभ माना जाता है। सीता राम शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे नशा खोरी, भ्रष्टाचार, भू्रण हत्या व दहेज प्रथा आदि को दूर करने का संकल्प करना है। इस मौके पर उत्तम चंद शर्मा, जेके शर्मा, मीना वशिष्ठ, अंजना शर्मा, रोशन लाल भारद्वाज, गीता राम शर्मा, विद्यासागर, दौलत राम, श्याम लाल शर्मा, रूप लाल, हरदेव शर्मा, सुरेश चंद, रमन शर्मा, सत्य देव शर्मा, अनंत राम शर्मा, रिखी राम शर्मा, बर्फी देवी, गंभरी देवी, विमला देवी, कलावती, राम प्यारी, कलमा शर्मा, व्याया देवी, राजेश गर्ग, नंद लाल शर्मा, विजय कुमार व बलदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App