भाषण प्रतियोगिता में ताशिम प्रथम

By: Apr 6th, 2018 12:05 am

सोलन – गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में वीरवार को अंतर सदन अंग्रेजी भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल पीआरओ मीनाक्षी ने बताया कि सभी वर्गों के छात्रों व प्रतिभागियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह था। इस दौरान  विद्यार्थियों ने भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता के  माध्यम से विश्व में हो रही घटनाओं और कार्यों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने सभी प्रतिभागियों की खूब प्रशंसा की और उन्हें एक अच्छा वक्ता होने के गुणों से अवगत कराया और बताया कि भाषण देना भी एक कला है। वहीं, विद्यालय निदेशक सुनील गर्ग व दिनेश गर्ग ने सभी छात्रों की बहुत प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। मीनाक्षी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में अथर्ववेद सदन के ताशिम राणा प्रथम और यजुर्वेद सदन की आस्था शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में यजुर्वेद सदन की छवि अवस्थी ने पहला और ऋग्वेद सदन के हर्षित गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद.विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में पक्ष में ऋग्वेद सदन के युवराज सिंह परमार पहले और अथर्ववेद सदन की नव्या शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं विपक्ष में अथर्ववेद सदन के सूर्यांश ने प्रथम और सामवेद सदन की वंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग के पक्ष में अथर्ववेद सदन की सिमरन ने पहला और सामवेद सदन की पलक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में अथर्ववेद सदन की निकिता सोनी पहले और ऋग्वेद सदन के रमनीक दूसरे स्थान पर रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App