मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सुनी समस्याएं

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

सांगला – जिला किन्नौर के सांगला में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के एकदिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान बुधवार रात्रि को विश्राम गृह सांगला में भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय महिला मंडलो सहित बूथ अध्यक्षों ने किन्नौरी टोपी व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं व उनका निधान करने के आदेश अधिकारियों को दिए। गुरुवार प्रातः महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रत्रकार वार्ता में बताया कि हर साल बर्फबारी व बारिश नहीं होने से पानी की कमी होती जा रही है। इसलिए प्रत्येक परिवार को प्राप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 3267 करोड़ का बजट रखा है। सांगला में 2.3 वार्ड सीवरेज का काम इस वर्ष पूरा किया जाएगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App