मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

By: Apr 10th, 2018 12:20 am

मंडी— मंडी में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बडे़ जोश के साथ शुरू तो हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद जिला कांगड़ा के नूरपुर में हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना की जानकारी ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दुख में डाल दिया। इस हादसे की सूचना जैसे बैठक में पहुंची, मुख्यमंत्री बैठक छोड़कर बाहर आ गए और उन्होंने कांगड़ा प्रशासन से तुरंत हादसे की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राहत और बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा से संबंधित खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को भी फोन कर हादसा स्थल पर तुरंत पहुंचने के लिए कहा, ताकि राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन कर इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच करवाने के भी आदेश जारी किए। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक में तो लौट गए, लेकिन बैठक में से भी हादसे के संबंध में सूचना लेते रहे। उन्होंने बैठक के दौरान ही कई बार संबंधित अधिकारियों से बात भी की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App