मिस इंडिया के ताज को तीन हिमाचली बालाएं सिलेक्ट

By: Apr 1st, 2018 12:05 am

‘मिस हिमाचल’ प्रतियोगिता में हुनर दिखा चुकी हैं दो, एक युवती ऊना से

कांगड़ा— देश के सबसे रोमांचक, मोहक और विश्वसनीय सौंदर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना ‘मिस इंडिया 2018 के लिए बिग बाजार मैं आयोजित ऑडिशन में तीन युवतियों का चयन अगले राउंड के लिए कर लिया गया है। इसमें  ‘मिस हिमाचल 2016’  की रनरअप आंचल ठाकुर रामपुर, ‘मिस हिमाचल 2017’ की फाइनल लिस्ट  स्वाति ठाकुर बैजनाथ, जो कि रैंपवॉक मॉडल का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं तथा ऊना की शेफाली को अगले राउंड के लिए चुना गया है। हिमाचल राज्य के विभिन्न भागों से कुल 80  प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। राज्य के लिए आयोजित ऑडिशन में प्रतिभागियों के चयन का  निर्णय बतौर जज वीरेन बर्मन फर्स्ट रनरअप ‘मिस्टर इंडिया 2016’  ने किया। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया अपने 55वें संस्करण में देश के सभी 30 राज्यों के प्रतिनिधियों को अलंकृत करने के लिए सभी 30 राज्यों की यात्रा करेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य  से चयनित शीर्ष तीन प्रतिभागी  दिल्ली में 12 अप्रैल, 2018 को होटल लीला केंपिंस्की एंबियंस एंड कंवेंशन सेंटर में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय मंडल; नॉर्थ जोनल क्राउनिंग समारोह में सम्मिलित  होंग। दिल्ली में होने वाले नार्थ जोनल क्राउनिंग समारोह में आठ राज्यों में से प्रत्येक  और सबसे योग्य प्रतियोगी ग्रैंडफिनाले में अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। ‘मिस इंडिया’ मध्य प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मिस इंडिया दिल्ली के खिताब से सम्मानित होंगी और मुंबई में जून में मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले के  आयोजन में अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगीं। एफबीबी कलर्स फेमिना ‘मिस इंडिया’  अपने 55वें संस्करण में देश के सभी 30 राज्यों के प्रतिनिधियों को अलंकृत करने के लिए सभी 30 राज्यों की यात्रा करेगा।  दिल्ली में होनेवाले नार्थ ज़ोनल क्राउनिंग समारोह में  8 राज्यों में से प्रत्येक और सबसे योग्य प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तरी मंडल की प्रतिभागियों को  ग्रूमिंग और खिताबी जीत के लिए हिंदी, तेलुगु, मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री  फेमिना मिस इंडिया 2002 की विजेता अभिनेत्री नेहा धूपिया मार्गदर्शन करेंगीं।

ग्रूमिंग को धर्मशाला पहुंची ‘मिस हिमाचल’ फाइनलिस्ट्स

धर्मशाला— सफेद बर्फ की चांदी से लदे हुए धौलाधार की वादियों में आसमां से शनिवार शाम को परियां उतर आई। देवभूमि के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रदेश की बेटियों के लिए आयोजित मेगा इंवेट ‘मिस हिमाचल-2018’ का ताज अपने नाम करने के लिए टॉप-20 फाइनलिस्ट धर्मशाला शीला के होटल दि ट्रांस में पंहुच गई हैं। दि ट्रांस में पहुंचने पर होटल प्रबंधन ने ‘मिस हिमाचल’ की फाइनलिस्ट का भव्य स्वागत किया। टॉप-20 फाइनलिस्ट एक सप्ताह चलने वाले ग्रूमिगं सेशन में सात अप्रैल को होने वाले ‘मिस हिमाचल’ ताज के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयारियां करेंगी। सात अप्रैल को सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज, टांडा में आयोजित किया जाएगा। ‘मिस हिमाचल’ में निर्णायक मंडल की भूमिका निभागने के लिए सेलेब्रिटी जज के रूप में मिस इंडिया इंटरकांटिनेंटल-2017 प्रिंयका कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहेगी। धर्मशाला पास्सू पंतेहड़ शील्ला में ओशो आश्रम के ओपोजिट स्थित होटल दि ट्रांस में रविवार से ही ‘मिस हिमाचल’ का ताज जीतने के लिए युवतियों की ग्रूमिंग की जाएगी। अब छह अप्रैल तक धर्मशाला के शीला दि ट्रांस होटल में ग्रूमिंग सेशन का दौर चलेगा। इस दौरान युवतियों को मॉडलिगं, कैटवॉक, योग और प्राणायाम से लेकर इंगलिश स्पिकिंग, पर्सनलैटी डवलपमेंट, डांस, संगीत, सामान्य ज्ञान, पर्यटन नगरी धर्मशाला-मकलोड़गंज की वादियों में एडवेंचर सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान ‘मिस हिमाचल’ की टॉप-20 फाइनलिस्ट युवतियों में महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। जिसमें मिस ब्यूटीफुल आइज, मिस फोटो जैनेक फेस, ब्यूटीफुल हेयर, ब्यूटीफुल स्माइल, मिस फैशन डिवा, परफेक्ट टेलेंटेड, मिस रैंपवॉक मॉडल, और बेहतरीन पर्सनेलिटी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

सात अप्रैल को टांडा में होगा ग्रैंड फिनाले

‘दिव्य हिमाचल’ के मेंगा इंवेट मिस हिमाचल-2018 का ग्रैंड फिनाले सात अप्रैल को सरदार शोभा सिंह ओडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें टॉप-20 फाईनलस्टि में ताज जितने के लिए महामुकाबला होगा। इसके साथ ही सुरों और संगीत की भी महफिल जमेंगी। इस दौरान हिमाचल दिस वीक के एक्सीलेंस अवार्ड विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

होटल दि ट्रांस में भव्य स्वागत

पर्यटन नगरी धर्मशाला के शीला स्थित होटल द ट्रांस में फाइनलिस्ट के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। होटल के ऑनर मृदुल शर्मा और मोहित ने खुद पहुंचकर प्रबंधन के साथ प्रदेश की बेटियों का स्वागत किया। होटल ऑनर मृदुल शर्मा और मोहित ने बताया कि दि ट्रांस होटल में लग्जरी सुविधाएं, वेकुंएट और रेस्तरां की सुविधा भी उपलब्ध है। ऐसे में युवतियों को सभी सुविधाएं दि ट्रांस होटल में मिल पाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App