युवा मंडल लोअर केलांग को युवा क्लब पुरस्कार

By: Apr 14th, 2018 12:05 am

केलांग —युवा मंडल लोअर केलांग को अपने सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017-18 युवा क्लब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह युवा मंडल पिछले कई वर्षों से पूरी घाटी में सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बखूबी निभाता आ रहा है और एक मिसाल बन कर सामने आया  है। पर्यावरण संरक्षण हो या रक्तदान या अन्य सामाजिक कार्यों व जरूरतमंद को आर्थिक मदद में भागीदारी निभाने में हमेशा आगे रहता है। जिला प्रशासन केलांग द्वारा हाल ही में जिला मुख्यालय में युवा मंडल को वर्ष 2017-18 युवा क्लब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। युवा मंडल लोअर केलांग के उपप्रधान नवांग छेरिंग व सचिव प्रेम सिंह ने बताया कि इस मान-सम्मान से उनका हौसला और बढ़ा है और निकट भविष्य में युवा मंडल के समस्त सदस्य और एकजुटता से सामाजिक कार्यों में अपनी-अपनी भागीदारी पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App