रंगयो में तेंदुए की गुर्राहाट ने डराए ग्रामीण

By: Apr 20th, 2018 12:05 am

केलांग – दारचा के समीप पड़ने वाले रंगयो गांव में बर्फानी तेंदुए की दहशत ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। इस गांव में बर्फानी तेंदुआ अब तक 28 भेड़-बकरियों को जहां अपना शिकार बना चुका है वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या का समाधान मांगा है। घाटी के रंगयो गांव में बर्फानी तेंदुए ने एक-एक कर ग्रामीणों के मवेशियों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। लिहाजा, मवेशियों की जान खतरे में देख जहां उक्त गांव के ग्रामीणों ने रात को पहरा देना शुरू कर दिया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों को भी इस घटनाक्रम अवगत करवा दिया है। डीएफओ केलांग जयराम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने रेंज आफिसर को गांव का जायजा लेने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि बर्फानी तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ही गांव में जाल बिछाया जाएगा। विभाग पिंजरों की मद्द से मवेशियों को शिकार बनाने वाले बर्फानी तेंदुए को पकड़ लेगा। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही इस गांव में सोनम होजर के मवेशियों के बाडे़ में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बर्फानी तेंदुए ने वहां मौजूद भेड़-बकरियों को जहां अपना शिकार बना दिया है। वहीं, अन्य ग्रामीणों के मवेशियों  के बाडे़ खाने में भी घुसने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान सोनम डोलमा ने विभाग को इस घटना के बारे में सूचित किया है। लिहाजा, अब विभाग ने बर्फानी तेंदुए को पकड़ने की रंगयो गांव में मुहिम छेड़ दी है। यहां बता दें कि हाल ही में उदयपुर में भी बर्फानी तेंदुए को आइबेक्स का शिकार करते हुए कैमरे में स्थानीय लोगों ने कैद कर दिया था, जो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था। ऐसे में अब रंगयो गांव में बर्फानी तेंदुए के आतंक ने जहां लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App