रक्कड़-खुडली-लबोल से निकलेगी फोरलेन

By: Apr 19th, 2018 12:05 am

 पंचरुखी —पठानकोट-मंडी संभावित फोरलेन को लेकर फिर चर्चाओं की हवा तेज हो गई, जब विभागीय लोग राजस्व विभाग सहित प्रस्तावित फोरलेन में आने वाली भूमि की तहकीकात करने पहुंचे। उन्होंने मझैरना व खुडली गांव का दौरा किया और भूमि के मालिकों सहित भूमि के नंबरों की जांच की।   उनसे बात करने पर पता चला कि रक्कड़-खुडली-लबोल गांव के संपर्क मार्ग के बीच से फोरलेन निकल जाएगा, जबकि यह मार्ग बंटकर रह जाएगा।  प्रस्तावित इस फोरलेन में यहां क्रॉसिंग नहीं है। सूत्रों के अनुसार यहां प्रस्तावित फोरलेन से गांव जुड़ना तो दूर, आपस में बंटकर रह जाएंगे।  बताते चलें कि इस संपर्क मार्ग से लगभग दो दर्जन पंचायतें आपस में जुड़ती हैं। हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं, जबकि इस मार्ग पर लोगों ने काफी मशक्कत से रेल विभाग से रेललाइन पर क्रॉसिंग ली है। यही नहीं, लोगों ने अपनी भूमि भी लोक निर्माण विभाग सहित रेल विभाग के नाम की है और अब फोरलेन से गांव बंट कर रहे जाए। यह लोगों को स्वीकार नहीं है। बताते चलें कि यह संपर्क मार्ग रक्कड़भेड़ी, रजोट, सगुर, लबोल, त्रेहल, भरवाना, जंडपुर सहित दर्जन पंचायत को आसपास में जोड़े हुए हैं। यही नहीं, अगर इस लिंक को नहीं जोड़ा जाता है, तो गांव की भूमि भी बंटकर रह जाएगी व अपनी भूमि तक पहुंचने के लिए जिसे दो मिनट लगते थे, तक जाने के लिए कम से कम 18 से 20 किलोमीटर सफर करना पड़ जाएगा। लोगों का कहना है कि अगर इस संपर्क मार्ग को नहीं जोड़ा गया, तो वह अपनी भूमि नहीं देंगे व सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने प्रभावित पंचायतों से भी आवाज उठाने सहित संबंधित विभागों तक अपनी बात पहुंचाने की मांग की है। इस विषय की जानकारी देने की मांग की है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App